अब भारत में आग जलाना भी महंगा, 14 साल बाद बढ़ेंगे माचिस के दाम

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (13:06 IST)
नई दिल्ली। आने वाले समय में भारत में आग जलाना भी महंगा हो जाएगा। दरअसल, 14 साल बाद माचिस के दाम दोगुने होने वाले हैं। 
 
दरअसल, माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ाने का फैसला ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया। बैठक में 5 प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया।
 
अब तक बाजार में माचिस 1 रुपए में मिल रही थी, लेकिन 1 दिसंबर से माचिस के भाव बढ़कर 2 रुपए हो जाएंगे। अर्थात माचिस के दाम दोगुने हो जाएंगे। 
 
बैठक में चर्चा की गई कि चूंकि कच्चे माल के दाम बढ़ चुके हैं, ऐसे में माचिस के दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया है। माचिस बनाने के लिए मुख्य तौर पर लाल फास्फोरस, मोम, बॉक्स बोर्ड आदि की आवश्यकता होती है। चूंकि डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है, अत: माचिस बनाने के काम में आने वाला कच्चा माल भी महंगा हो गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख