दिल्ली के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (17:13 IST)
नई दिल्ली। जिंदा शिशु को मृत बताए जाने के मामले में उत्तर पश्चिम दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस दिल्ली सरकार ने रद्द कर दिया है।
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नवजात शिशु को मृत बताने वाले शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है।
 
यह मामला 30 नवंबर का है और इसके सामने आने के बाद सरकार ने एक जांच समिति का गठन किया था जिसकी दो दिन पहले प्रारंभिक रिपोर्ट में अस्पताल की लापरवाही सामने आई थी। 
 
जैन ने बताया कि इस मामले की अंतिम रिपोर्ट आ गई है जिसमें अस्पताल की लापरवाही पाई गई है। आपराधिक लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल को पहले भी नोटिस भेजे गए और इसकी तीन गलतियां पाई गई थीं।
 
अस्पताल को 'आदतन अपराधी' बताते हुए जैन ने कहा कि यहां अब नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। अस्पताल चाहे तो पुराने मरीजों का उपचार जारी रख सकता है या उन्हें और कहीं शिफ्ट कर सकता है। 

क्या कहा अस्पताल ने : अस्पताल ने कहा है कि यह फैसला काफी कठोर है और हमें अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। साल 2011 में मैक्स अस्पताल दिल्ली नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन एक्ट 1953 के तहत रजिस्टर हुआ था।  इस एक्ट के तहत किसी भी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का अधिकार दिल्ली सरकार को है। लाइसेंस रद्द होने के बाद अस्पताल की ओपीडी सेवाएं भी नही चल सकती हैं।
 
हालांकि दिल्ली सरकार ने कहा है कि अस्पताल वर्तमान में भर्ती मरीजों का इलाज कर सकता है। हालांकि नए मरीजों की भर्ती पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस बीच, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार के इस फैसले को गलत बताया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

Ahmedabad Plane Crash : मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा देगा TATA ग्रुप

अगला लेख