IMD ने जताया अनुमान, उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (18:19 IST)
नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मार्च से मई के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
विभाग ने कहा कि पश्चिमी तथा इससे लगे मध्यभारत के भागों, उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की बहुत अधिक संभावना है। हालांकि आईएमडी ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत तथा उत्तरी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
 
विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान हिन्द-गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर सामान्य से कम रहने का अनुमान है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
 
आईएमडी ने एक बयान में कहा कि आगामी गर्म मौसम (मार्च से मई) के दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्यभारत के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय क्षेत्र और हिमालय की तलहटी के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से ज्यादा रहने की बहुत अधिक संभावना है।
मार्च के दौरान प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम होने की संभावना है जबकि पश्चिमी और मध्यभारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तरी मैदानी इलाकों में मार्च में लू चलने की आशंका नहीं है।
 
मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की स्थिति मानी जाती है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर गंभीर लू घोषित की जाती है। आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में सर्दी के मौसम में 44 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
 
देश में फरवरी में भारी वर्षा की 15 घटनाएं हुईं, जो 4 वर्षों में सबसे कम हैं। सबसे भारी वर्षा की घटनाएं केरल और जम्मू और कश्मीर में हुईं। देश में साल 2021 और 2020 में भारी बारिश की 18-18 और 2019 में 82 घटनाएं हुई थीं।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

Ahmedabad plane Accident : इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

अहमदाबाद विमान हादसे की वजह बताएगी हाई लेवल जांच कमेटी, भविष्य के लिए कारगर फॉर्मूला सुझाएगी

Crypto से कमाई अब Income Tax Department के रडार पर, देना होगा बेहिसाब इनकम का हिसाब

Air India Plane Crash: विमान हादसे की जांच के लिए छात्रावासों को कराया जा रहा खाली, AIIB करेगी पड़ताल

अगला लेख