बसपा में आकाश आनंद की रिएंट्री, मायावती ने फिर दी बड़ी जिम्मेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (14:56 IST)
akash anand : बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया। आकाश का राष्‍ट्रीय संयोजक का पद भी बहाल कर दिया गया है। इसे बसपा में आकाश की रिएंट्री कहा जा रहा है।

बसपा नेता सरवर मलिक ने कहा कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद (मायावती के भतीजे) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। आकाश आनंद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक होंगे।
 
 
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। मायावती ने तब कहा था कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनंद के पूर्ण परिपक्वता हासिल करने तक यह निर्णय लिया है।
 
आकाश को महंगा पड़ा था यह बयान : बसपा नेता आकाश आनंद ने सीतापुर में अपने भाषण में कहा था, यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बसपा ने बिना कोई कारण बताए पिछले दिनों आकाश आनंद की सभी प्रस्तावित रैलियों को स्थगित कर दिया था।
 
कौन है आकाश आनंद : आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश का जन्म 1995 में नोएडा में हुआ। नोएडा और गुरुग्राम से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया। भारत लौटने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम भी किया। वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख