मेरठ एसपी 'वायरल वीडियो' पर मायावती बोलीं- भारत में रह रहे मुसलमान पाकिस्तानी नहीं

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (08:18 IST)
लखनऊ। मेरठ सिटी एसपी द्वारा CAA के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों को पाकिस्तान जाने संबंधी बयान पर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार सुबह ट्‍वीट कर कहा कि देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है न कि पाकिस्तानी।   
 
मायावती ने ट्‍वीट किया, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी। CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा का उपयोग करना अति निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए।

ALSO READ: मेरठ SP की उपद्रवियों को चेतावनी, पाकिस्तान चले जाओ, वीडियो वायरल
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह उपद्रवियों को पाकिस्तान जाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 दिसंबर का है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
 
दावा किया जा रहा है कि एसपी ने प्रदर्शनकारियों से यह बात उस समय कहीं जब वे भारत मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 
 
एडीजी ने इस मामले में SP का समर्थन करते हुए कहा कि उपद्रवी देशद्रोही नारे लगा रहे थे, पुलिस पर पथराव कर रहे थे। हमारे अफसरों ने संयम दिखाया। यूपी सरकार के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि सैल्यूट है मेरठ के एसपी को।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख