Hanuman Chalisa

#MeToo एमजे अकबर पर बोले अमित शाह- 'देखना पड़ेगा, ये सच है या गलत'

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (08:36 IST)
मीटू कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अकबर के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच होगी। इसके साथ ही शाह ने यह भी कहा कि यह भी देखना पड़ेगा कि मंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं। आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं।' हालांकि उन्होंने जांच की बात पर यह कहा, 'इस पर जरूर सोचेंगे।'

शाह के बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण  माना जा रहा है कि #MeToo कैंपेन के बाद घिरे एमजे अकबर पर भाजपा आलाकमान की तरफ से यह पहली प्रतिक्रिया है। एमजे अकबर पर आरोप है कि कई मीडिया संस्थानों में बतौर संपादक काम करते हुए उन्होंने कई महिला पत्रकारों से आपत्तिजनक बर्ताव किया। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विवाद को लेकर गंभीर है।

शाह ने कहा कि किसी भी असत्यापित आरोपों को मढ़ने का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो सकता है। हालांकि इससे यह भी साफ है कि अकबर पर लगे आरोपों के बाद नकारात्मक मेसेज जा रहा है और पार्टी इस पर चिंतित है। शुक्रवार को अकबर के खिलाफ एक और अकाउंट से मीटू के तहत आरोप लगाए गए। सोशल मीडिया पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर चल रही बहस के बीच पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।


#MeToo कैंपेन के तहत तमाम महिलाएं आपबीती शेयर कर रही हैं और बता रही हैं कि जीवन के किस हिस्से और किस वक्त में उन्हें यौन शोषण का शिकार पड़ा या उनसे काम के बदले फेवर मांगा गया। इसी कड़ी में कुछ महिला पत्रकारों ने मौजूदा केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और वरिष्ठ पत्रकार रहे एमजे अकबर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय मंत्री पर लगातार सामने आ रहे आरोपों पर कांग्रेस घेराबंदी कर रही है। इस मामले में भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके बीच अमित शाह का यह बयान सामने आया है। मोदी सरकार ने ऐसे मामलों की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। वरिष्ठ न्यायविद् और कानून के पेशे से जुड़े लोग इस कमेटी के सदस्य होंगे और सारे मामलों की जांच करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख