MeToo इफेक्ट, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (16:53 IST)
नई दिल्ली। करीब 20 महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद अन्तत: बुधवार को विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफे दे दिया। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अकबर इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफे के बाद अकबर ने कहा कि मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
 
सबसे पहले प्रिया रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद यह संख्या बढ़ते हुए 20 तक जा पहुंची थी। इसके बाद अकबर ने वकीलों की लंबी फौज के साथ प्रिया पर मानहानि का मुकदमा भी लगाया था। 
 
दूसरी ओर अकबर पर आरोप लगाने वालीं 20 महिला पत्रकारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि प्रिया रमानी इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं। हम मानहानि मुकदमे की सुनवाई कर रही अदालत से अनुरोध करते हैं कि यौन उत्पीड़न से जुड़ी हमारी गवाही भी सुनी जाए।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के मामले की गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। 
 
क्या कहा था प्रिया ने : प्रिया रमानी ने ट्‍वीट कर कहा था कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। उसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
 
वहीं आरोप लगाने वाली एक महिला ने कहा कि 'टू द हार्वे वेनस्टींस ऑफ द वर्ल्ड' नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब ऑफर की। उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। अकबर ने हिन्दी गाने भी गाए।

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

15 अगस्त से जुड़ी 15 रोचक बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप

कानपुर देहात में बाढ़ से हाल बेहाल, मंत्री बोले आदमी सीधा स्वर्ग जाता है

NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव भी पास

Live: NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर

अगला लेख