भाजपा के लिए प्रयोगशाला है जम्मू कश्मीर : महबूबा मुफ्ती

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (17:42 IST)
पटना। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए उनका राज्य एक 'प्रयोगशाला' है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, असल में भारत की अवधारणा पर ही हमला किया गया है। यह उस वक्त बिल्कुल स्पष्ट हो गया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लिया है और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है। यहां विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन बाद महबूबा ने कहा कि उन्हें डर है कि यदि भाजपा सत्ता में लौटी तो पूरे देश का कहीं कश्मीर जैसा हाल न हो जाए।
 
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, असल में भारत की अवधारणा पर ही हमला किया गया है। यह उस वक्त बिल्कुल स्पष्ट हो गया, जब उसने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया तथा तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं को जेल में डाल दिया।
 
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा ने कहा, जम्मू-कश्मीर एक प्रयोगशाला है। आज हमने केंद्रीय अध्यादेश के जरिए दिल्ली में जो कुछ होते देखा है, वह हमारे राज्य में बहुत पहले शुरू हो गया था। दुर्भाग्य से तब कुछ लोग ही इसे समझ पाए थे।
 
गुपकर गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा ने कहा, यदि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी भाजपा सत्ता में बरकरार रहती है तो वह संविधान को कुचल देगी और पूरे देश का कश्मीर जैसा हाल कर देगी। उल्लेखनीय है कि महबूबा भाजपा के साथ जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

पीएम 2.5 वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में, क्या है 10 बड़े शहरों का हाल?

हाथरस के गुनहगार भोले बाबा को क्या बचा रही सियासत?, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के दरबार की तरह सियासी दिग्गज लगाते थे हाजिरी

अगला लेख
More