Hanuman Chalisa

सीबीआई ने चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध सरकार को भेजा

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (22:36 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध सरकार के पास भेजा है ताकि सरकार इसे आगे एंटीगुआ को भेज सके। चोकसी ने पिछले वर्ष नवंबर में एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
 
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने भारत में उसके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के लिए 3 आधारों का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 2 अरब डॉलर के घोटाले के कथित षड्यंत्रकर्ताओं में से एक था।
 
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने आदान-प्रदान करने के सिद्धांत को रेखांकित किया है, जहां दोनों देशों के बीच जरूरत पड़ने पर भगोड़ों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। दोहरी आपराधिकता के सिद्धांत जिसमें कहा गया है कि भगोड़े पर कथित आरोप दोनों देशों में एक अपराध होना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन है जिसमें भारत और एंटीगुआ दोनों हस्ताक्षरकर्ता हैं।
 
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन में हस्ताक्षर करने वाले देशों से भ्रष्टाचार के मामलों में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। सीबीआई ने यह कदम उन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर उठाया है जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय एजेंसियों ने एंटीगुआ को बताया था कि मेहुल चोकसी के खिलाफ कोई मामला नहीं है। नवंबर 2017 में चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता मिली थी।
 
एंटीगुआ के अखबार 'डेली ऑब्जर्वर' ने सिटीजनशिप बाई इन्वेस्टमेंट यूनिट ऑफ एंटीगुआ एंड बारबूडा के एक बयान के हवाले से गुरुवार को दावा किया था कि चोकसी की पृष्ठभूमि की जांच किए जाने के दौरान भारतीय एजेंसियों ने कोई भी अपमानजनक सूचना साझा नहीं की थी।
 
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मई 2017 में एंटीगुआ में नागरिकता के लिए चोकसी के आवेदन के साथ स्थानीय पुलिस से मंजूरी भी दी गई थी। 'डेली ऑब्जर्वर' ने अपनी एक पूर्व की एक रिपोर्ट में कहा था कि विस्तृत पृष्ठभूमि जांच के बाद नवंबर 2017 में चोकसी को नागरिकता दी गई थी। एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल करने के बाद चोकसी इस वर्ष 4 जनवरी को भारत से भाग गया था और उसने 15 जनवरी 2018 को एंटीगुआ में शरण ली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख