Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने साधा मोदी पर निशाना, चोकसी ने 13 हजार करोड़ लूटे और सरकार ने उसे क्लीन चिट दी

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (22:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने को लेकर शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपए की लूट करने वाले मेहुल चोकसी को इस सरकार ने क्लीन चिट दी ताकि वह एंटीगुआ का नागरिक बन सके।
 
 
गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि आज की बड़ी खबर : भारत ने श्रीमान 56 के सूटबूट वाले मित्र मेहुल भाई चोकसी को 2017 में क्लीनचिट दी जिससे उसने एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली।
 
उन्होंने कहा कि इस भाई ने पीएनबी के 13,000 करोड़ लूटे और फिर भारत से फरार हो गया। इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि एंटीगुआ की सिटीजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी जिसमें कहा गया है कि मई 2017 में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मेहुल चोकसी को नागरिकता देने के लिए क्लीन चिट प्रमाणपत्र जारी किया था।
 
सुरजेवाला ने एक एंटीगुआ की सिटीजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट की प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति जारी करते हुए यह दावा किया कि क्लीन चिट प्रमाणपत्र में स्पष्ट किया गया था कि चोकसी को लेकर कोई प्रतिकूल सूचना नहीं है।
 
उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल 2018 में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चोकसी को नागरिकता दिए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया, जबकि उसे इस साल 4 जनवरी को नागरिकता प्रदान कर दी गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख