shiv chalisa

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस : लॉकडाउन के दौरान सैनेटरी सामान की कमी के कारण बढ़ी महिलाओं की परेशानी

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (19:47 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अस्वच्छ मासिक धर्म के मामले बढ़ने का दावा करते हुए गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘शी विंग्स’ ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंद महिलाओं को ‘सेनेटरी पैड’ बांट रहा है। बयान के अनुसार एनजीओ ‘शी विंग्स’ लॉकडाउन के दौरान कम से कम 30,000 ‘सेनेटरी नैपकिन’ बांट चुका है।
 
उसने कहा कि लॉकउाउन के दौरान जो संकट का सामने कर रहे हैं, उनमें महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। उन पर घरेलू काम करने का भार बढ़ गया है और सैनेटरी सामान की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। लॉकडाउन के दौरान अस्वच्छ मासिक धर्म के मामले बढ़े हैं। 
 
नोएडा स्थित एनजीओ ने कहा कि स्कूल ‘सेनेटरी नैपकीन’ बांटने के लिए सरकार का सबसे बड़ा स्रोत थे, जो कि बंद हैं और ‘सेनेटरी नैपकीन’ का उत्पादन भी बंद है। ऐसे में लड़कियों और महिलाओं की इन तक पहुंच मुश्किल हो गई है। 
 
एनजीओ ने कहा कि एक हद तक इस संकट से निपटने के लिए ‘शी विंग्स’ ने लॉकडाउन के दौरान करीब 30,000 ‘सेनेटरी नैपकीन’ बांटे हैं। 
 
एनजीओ ने अपनी हरियाणा की फैक्टरी में कुछ किफायती ‘सेनेटरी नैपकीन’ का निर्माण भी किया, जहां अधिकतर कर्मचारी महिलाएं हैं।
 
 मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है।
 
‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह इससे जुड़ी दकियानूसी बातों और रजस्वला के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ भी आवाज उठाता है। यह 28 मई 2014 से हर साल इसी दिन मनाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौका

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार: ‘सनातन बचाने के लिए भाजपा हटाओ’, शंकराचार्य केस में सियासत तेज

Gold-Silver Import पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, बोलीं- ‘अलार्मिंग लेवल’ पर नहीं पहुंचा आयात

राजस्थान भाजपा के पूर्व सांसद जौनपुरिया की 'दानवीरता', मुस्लिम नाम बताया तो छीन लिया कंबल

बारामती प्लेन क्रैश में बड़ी साजिश? MLA रोहित पवार का आरोप, विमान में रखे थे पेट्रोल के कैन

अगला लेख