Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (00:06 IST)
Meteorological Department's statement regarding the departure of monsoon : दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटना शुरू हो सकता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मानसून सीजन चार महीने का होता है और इस बार एक जून से अब तक देश में 836.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में फिर बारिश, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।
ALSO READ: Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने कहा, 19-25 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। मानसून सीजन चार महीने का होता है और इस बार एक जून से अब तक देश में 836.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य (772.5 मिमी) से आठ प्रतिशत अधिक है।
 
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 16 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई जबकि उत्तर-पश्चिम में चार प्रतिशत, मध्य में 19 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 25 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की थी।
ALSO READ: Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट
इसने पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम मानसून वर्षा, उत्तर-पश्चिम में सामान्य तथा मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मानसून की सामान्य से अधिक वर्षा का सटीक पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के अनुसार पंजाब, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा बिहार के हिस्सों में इस मौसम में अब तक कम वर्षा दर्ज की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर निर्यातक चिंतित, असमंजस में हैं अमेरिकी खरीदार

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

अगला लेख