मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, राहुल गांधी के करीबी ने क्यों छोड़ी पार्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 14 जनवरी 2024 (09:18 IST)
Milind Deora news in hindi : भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्‍ट्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। दावा किया जा रहे हैं कि वे आज दोपहर करीब 2 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि आज वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत कर रहे हैं। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।
 
मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से क्या है देवड़ा का संबंध : मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले 4 बार उनके पिता यहां से सांसद रहे हैं।
 
राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं मिलिंद : मिलिंद को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद, सुष्‍मिता देव, अदिति सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी की तरह ही राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। मिलिंद उस वक्त कांग्रेस छोड़ रहे हैं, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं।

अमित मालवीय का राहुल गांधी पर तंज : भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में राहुल गांधी को तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में।

<

राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में। https://t.co/bjVPaSVlXj

— Amit Malviya (@amitmalviya) January 14, 2024 >बहरहाल लोकसभा चुनाव से पहले मिलिंद देवड़ा का यह कदम महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख