सीमा पर और चौकस होगी निगाहें, 60 मानव रहित यान प्रणाली खरीदेगा भारत

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (11:25 IST)
नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर सेनाओं की हवाई निगरानी तथा टोही क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय 60 मानव रहित यान प्रणाली खरीदेगा।
 
मंत्रालय ने इस प्रणाली की खरीद के लिए घरेलु कंपनियों से संबंधित जानकारी के साथ अनुरोध पत्र मांगे हैं। इन यानों की रेंज 200 किलोमीटर होनी चाहिए और ये 15 से 20 हजार फुट की ऊंचाई पर उडने में सक्षम होने चाहिए।
 
रक्षा सूत्रों के अनुसार इन यानों को विशेष रूप से चीन तथा पाकिस्तान से लगते दुर्गम क्षेत्रों में हवाई निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा।
 
मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रणाली रक्षा खरीद नीति की घरेलू कंपनियों के लिए निर्दिष्ट श्रेणियों के तहत विकसित की गए हो। यह कंपनी इस प्रणाली को बनाने के लिए अपनी विदेशी भागीदार कंपनी से मदद ले सकेगी। इस प्रणाली के लिए मंत्रालय द्वारा अनुरोध प्रस्ताव अगले वर्ष के शुरू में जारी किये जाने की संभावना है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख