जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा अपने प्लेटफार्म से हटाए Wikipedia, सरकार ने दिया आदेश

Webdunia
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (00:22 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने विकिपीडिया (Wikipedia) से अपने मंच से उस लिंक को हटाने को कहा है जिसमें जम्म-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का गलत नक्शा दिखाया गया है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 की धारा 69ए के तहत विकिपीडिया को लिंक हटाने का निर्देश दिया है।
ALSO READ: CBSE का ऐलान- 2021 में बोर्ड एग्जाम लिखित होंगे, ऑनलाइन नहीं, तारीखों पर चल रहा विचार
इस मामले को एक टि्वटर यूजर द्वारा सामने लाया गया। उसने कहा कि विकिपीडिया के भारत-भूटान संबंधों से जुड़े पृष्ठ में गलत तरीके से जम्मू-कश्मीर के नक्शे को दिखाया गया है और सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ALSO READ: बुरेवी का खतरा, PM मोदी ने तमिलनाडु, केरल के मुख्यमंत्रियों से की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
सूत्रों ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मंत्रालय ने 27 नवंबर 2020 को आदेश जारी कर विकिपीडिया को नक्शे को हटाने को कहा क्योंकि यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है।
 
उसने कहा कि सरकार नक्शे में बदलाव नहीं होने की स्थिति में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। कार्रवाई के तहत पूरे मंच तक पहुंच को ‘ब्लॉक’ करना भी शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख