मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का भारत पहुंचने पर शानदार स्वागत

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (20:39 IST)
मुंबई। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अपने प्रशंसकों और देश के लोगों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।
 
हरियाणा की 20 वर्षीय मेडिकल छात्रा ने चीन के सान्या शहर में हुए एक समारोह में यह प्रतिष्ठित उपाधि हासिल की। इसी के साथ मिस वर्ल्ड के ताज के लिए भारत का 17 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। छिल्लर ने बयान में कहा कि मैं हर उस व्यक्ति का आभार जताती हूं जो मेरे स्वागत के लिए आया। यह जबर्दस्त था और मैं आपके समर्थन की आभारी हूं। मुझ पर प्यार बरसाने के लिए आपका शुक्रिया। कल रात यहां पहुंची छिल्लर का लोगों ने शानदार स्वागत किया जो मिस वर्ल्ड की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे।
 
उन्होंने यहां पहुंचने के बाद एक ट्वीट कर कहा कि घर वापस लौटकर अच्छा महसूस हो रहा है। शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद भारत। छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला है। सबसे पहले रीता फारिया ने वर्ष 1966 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने वर्ष 1994, डायना हेडन ने 1997, युक्ता मुखी ने 1999 और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

नीति आयोग के मानचित्र में बिहार बना पश्चिम बंगाल, CM ममता बनर्जी ने जताई कड़ी आपत्ति

अगला लेख