Dharma Sangrah

मोदी और शाह ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (11:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षामंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है।

ALSO READ: राजनाथ ने चीन को दिया कड़ा संदेश, कहा- हमारी सेना के पास हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता
 
प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानी-मानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए। मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
 
शाह ने ट्वीट कर कहा कि रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथजी का अहम योगदान है। मोदीजी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

ALSO READ: यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 825 क्षेत्र पंचायतों में आज होगा मतदान
 
नड्डा ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को उनके मधुर स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीबी संपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पार्टी के लिए आपका योगदान, देश के प्रति समर्पण और आपकी सांगठनिक क्षमता प्रेरित करने वाली हैं। 10 जुलाई 1951 को उत्तरप्रदेश के वर्तमान चंदौली जिले के बाभोरा गांव में राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। वर्ष 1977 में वे पहली बार उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला और केंद्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे। वे भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख