मोदी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, 13 फसलों पर बढ़ाई MSP

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2023 (14:51 IST)
Modi cabinet increased MSP : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई बैठक में सूरजमुखी बीज, मूंग, धान, ज्वार, बाजरा समेत 13 वस्तुओं पर समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2023-24 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 143 रुपए बढ़ाकर 2,183 रुपए प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक बढ़ाकर 8,558 रुपए प्रति क्विंटल किया गया।
 
मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।

हालांकि हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि उन्हें फसलों पर MSP के हिसाब से दाम नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी बीज नहीं खरीद रही है, और इसके चलते उन्हें अपनी उपज निजी खरीदारों को 6,400 रुपए MSP के मुकाबले लगभग 4,000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को सूरजमुखी बीजों की खरीद 6,400 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करनी चाहिए। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख