Hanuman Chalisa

मोदी ने इस आधार पर चुने हैं नए मंत्री...

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2017 (08:38 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फेरबदल को लेकर राजनीतिक पंडितों को चौंकाते हुए जिन नौ नए चेहरों को चुना है, उनमें से से चार पूर्व नौकरशाह हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि मोदी यह मंत्रिमंडल विस्तार विकास के लिए पैशन (जुनून), प्रोफिशिएंसी (दक्षता), प्रोफेशनल एंड पॉलिटिकल आकुमेन (पेशवराना एवं राजनीतिक कौशल) के ध्येय पर करने जा रहे हैं और इसके लिए पहली बार नौकरशाहों पर इतना भरोसा जताया गया है।
 
नए नौ मंत्रियों में दो पूर्व आईएएस, एक पूर्व आईपीएस और एक पूर्व राजनयिक हैं। आज़ादी के बाद केन्द्र सरकार में पहली बार पूर्व नौकरशाहों को इतनी तवज्जो मिली है। इससे पहले एक पूर्व सेनाध्यक्ष, एक पत्रकार, एक सैन्य अधिकारी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।
 
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने अपनी टीम के सदस्यों के ट्रैक रिकॉर्ड की पहचान की और उनके पिछले प्रदर्शन एवं भावी क्षमता का आकलन करके विकास एवं सुशासन बुनियाद पर आधारित और गरीब शोषित पीड़ित एवं वंचित वर्ग को ध्यान में रख कर न्यू इंडिया के विज़न को साकार करने की स्पष्ट दृष्टि से उनका चयन किया है।
 
सूत्रों के अनुसार नए मंत्री उच्चशिक्षित एवं विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि है और वे उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश और बिहार से आते हैं। इन मंत्रियों को महत्वपूर्ण मंत्रालयों में इस प्रकार से नियुक्त किया जाएगा जिससे आखिरी व्यक्ति तक सरकारी कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित हो सके। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख