caste census : बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

Webdunia
बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (16:46 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा दांव चला। मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि सरकार जनगणना के साथ जाति जनगणना करवाएगी। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मूल जनगणना के साथ ही जाति जनगणना होगी। सरकार के ऐलान के बाद अब कांग्रेस नेता जाति जनगणना को लेकर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। भारत में प्रत्येक 10 साल में होने वाली जनगणना अप्रैल 2020 में शुरू होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई।
ALSO READ: भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?
पहले पक्ष में नहीं थी भाजपा 
पहले भाजपा जाति जनगणना के पक्ष में नहीं थी। एनडीए ने कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाए थे कि ये जातिगत जनगणना के जरिए देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि बिहार में भाजपा ने ही जातिगत जनगणना का सपोर्ट किया था। बिहार ने अक्टूबर 2023 में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी किए थे। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना था।
 
क्या कहा अश्विनी वैष्णव ने 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1947 से जाति जनगणना नहीं की गई। मनमोहन सिंह ने जाति जनगणना की बात कही थी। कांग्रेस ने जाति जनगणना की बात को केवल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। जाति जनगणना केवल केंद्र का विषय है। कुछ राज्यों ने यह काम सुचारू रूप से किया है। हमारा सामाजिक ताना-बाना प्रभावित न हो, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं।
   
कैबिनेट में फैसला 
सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा। राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है।
 
वैष्णव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने राजनीतिक कारणों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि आगामी अखिल भारतीय जनगणना प्रक्रिया में जातिगत गणना को पारदर्शी तरीके से शामिल किया जाएगा। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

रायसेन के स्कूल में पढ़ाया क से काबा, म से मस्जिद, मचा बवाल

राखी पर भारी बारिश से दिल्ली परेशान, यमुना खतरे के निशान के करीब

बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश CCTV में कैद

LIVE: झारखंड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, इस रूट की ट्रेन सेवाएं प्रभावित

झारखंड में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, इन ट्रेनों पर पड़ा असर

अगला लेख