Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली : केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक

हमें फॉलो करें दिल्ली : केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक
, शनिवार, 5 जून 2021 (17:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में आप सरकार की घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर मोदी सरकार ने रोक लगा दी है। मीडिया खबरों के अनुसार यह योजना एक हफ्ते बाद ही लागू होनी थी। 
 
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 72 लाख लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना बनाई थी। इस पर अब रोक लग गई है। 
 
केजरीवाल सरकार ने इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली थी। मीडिया खबरों के अनुसार केजरीवाल सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति नहीं ली थी‍। इस कारण से घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगा दी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार से जारी विवाद के बीच Twitter ने वापस किया RSS प्रमुख भागवत का ब्लू टिक