Aadhaar से जुड़ेगी आपकी संपत्ति, मोदी सरकार ने बनाया प्लान

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (16:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संपत्ति खरीद-फरोख्त का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई योजना तैयार कर ली है। मोदी सरकार जल्द ही प्रॉपर्टी ऑनरशिप के लिए कानून लाने जा रही है।
 
इस कानून के अंतर्गत अब सं‍पत्ति को आधार से लिंक कराना पड़ेगा। इसका फायदा होगा कि जमीन-मकान में खरीदारी में धोखाधड़ी के साथ ही बेनामी संपत्ति भी सामने आएगी।
 
खबरों के अनुसार प्रॉपर्टी ओनरशिप के लिए कानून पर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके लिए 5 सदस्यों की विशेषज्ञ समिति भी गठित हो चुकी है।

ALSO READ: सोशल मीडिया को आधार से लिंक करने पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, जनवरी में होगी सुनवाई
 
समिति राज्यों से समन्वय करेगी, क्योंकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए केंद्र सरकार मॉडल कानून बनाकर राज्यों को देगी।
 
जो व्यक्ति अपनी संपत्ति को आधार से लिंक कराएगा, उसकी संपत्ति पर कब्जा होता है तो उसे छुड़ाना सरकार की जिम्मेदारी होगी या फिर सरकार उसके लिए मुआवजा भी देगी।
 
अगर आधार से संपत्ति को लिंक नहीं करवाया तो सरकार की संपत्ति के लिए सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। खबरों के अनुसार आधार लिंक कराना वैकल्पिक होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख