Hanuman Chalisa

मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धियों का संकलन शुरू किया

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (07:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र ने इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की उपलब्धियों का संकलन शुरू कर दिया है।
 
सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने कैबिनेट सचिवालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को अपनी महत्वपूर्ण गतिविधियों तथा उपलब्धियों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा था और उनमें से ज्यादातर ने अपने जवाब भेज दिए हैं।
ALSO READ: Covid-19 : दूसरे राहत पैकेज की तैयारी में सरकार, PM मोदी-वित्त मंत्री की बैठक
सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और इसके चलते लागू लॉकडाउन के कारण मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि सरकार सोशल मीडिया मंचों, समाचार पत्रों और टेलीविजन विज्ञापनों के माध्यम से प्रमुख उपलब्धियों को बताने का विकल्प चुन सकती है। मोदी सरकार ने 30 मई, 2019 को अपनी दूसरी पारी शुरू की थी।
ALSO READ: PM मोदी से कांग्रेस का सवाल, बताएं Lockdown से बाहर निकलने का सरकार का प्लान
सरकार ने पिछले साल दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद सभी मंत्रालयों को 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए 5 साल का मसौदा तैयार करने को कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने पदभार संभालने के तुरंत बाद जून, 2019 में नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद को संबोधित करते हुए 2024-25 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया था।
 
मोदी ने निजी निवेश को बढ़ावा देने और किसानों को पर्याप्त बाजार सहायता मुहैया कराने पर भी जोर दिया। कृषि विपणन में विभिन्न सुधारों और किसानों को संस्थागत ऋण मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में पिछले रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।
 
सूत्रों ने कहा कि सरकार के लिए पहली वर्षगांठ, महामारी के प्रकोप के मद्देनजर रणनीति की समीक्षा करने का एक अवसर है। सूत्रों ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवा की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख