Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति ने दी ईद की बधाई

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (10:02 IST)
पूरे देश में सोमवार को रमजान के रोजे के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथसिह और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को बधाई दी है और आशा व्यक्त की कि यह ईद सभी के जीवन में समृद्धि लाएगा और ‘एकता और भाईचारे में हमारे विश्वास’ को सुदृढ़ करेगा, जो भारत की समग्र सांस्कृतिक विरासत रहा है।
 
नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा, '’ईद-उल-फितर की बधाई, यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा।'
 
वहीं, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कश्मीर के लोगों को अमन और चैन की बहाली का संदेश दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के हमारे भाइयों बहनों, बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों को तहे दिल से ईद की मुबारकबाद देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है अच्छाइयों और इंसानियत का ये त्योहार कश्मीर में अमन चैन और मेलजोल और खुशहाली का माहौल बढ़ाने में मददगार साबित होगा और वादी में नया सवेरा रोशन करेगा।
 
वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और अपने बधाई संदेश में कहा, 'ईद के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे भारतीय मुस्लिम भाइयों और बहनों को, हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं।'
 
उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी और भाईचारे को सुदृढ़ करने के ईद के महत्व पर बल दिया। उप-राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'ईद के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।'
 
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी और देश की समृद्धि और एकता की कामना की। महाजन ने कहा, 'ईद की पूर्व संध्या पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। ईद हमारे दिलों में क्षमा, त्याग और परोपकार की भावना रोपता है। इस अवसर पर मेरी देशवासियों से प्रार्थन है कि वे देश में शांति और देशवासियों के बीच भाईचारे के लिए प्रार्थना करें।'
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख