Hanuman Chalisa

EC ने मोदी के जीवन पर आधारित 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमनमैन' के प्रसारण पर लगाई रोक

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (18:12 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमनमैन' के प्रसारण पर शनिवार को रोक लगा दी। चुनाव आयोग ने यहां जारी एक आदेश में कहा कि वेब सीरीज की विषयवस्तु से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए।
 
आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी राजनेता की जीवनकथा या आत्मकथा पर आधारित ऐसी विषयवस्तु का सार्वजनिक प्रसारण नहीं किया जा सकता जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता प्रभावित होती हो।
 
आयोग ने कहा कि पेश की गई विषयवस्तु वेब सीरीज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित है और वे एक राजनेता तथा मौजूदा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। इसलिए इस वेब सीरीज के प्रसारण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
 
आयोग ने वेबसीरीज 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमनमैन' को हटाने तथा इसका प्रसारण रोकने के आदेश दिए हैं। आयोग का यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा। इससे पहले आयोग ने मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' के रिलीज पर रोक लगाई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख