मोदी बोले, आत्मनिर्भर भारत अभियान के अभिन्न अंग बन रहे हैं किसान

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (12:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2 साल पूरे होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इससे करोड़ों किसानों के जीवन में बदलाव आया है और वे 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के अभिन्न अंग बन रहे हैं।
ALSO READ: गुजरात निकाय चुनाव परिणामों पर बोले PM मोदी- धन्यवाद गुजरात, विकास की राजनीति पर भरोसा दिखाया
मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि पीएम किसान निधि की लॉन्चिंग को आज 2 साल पूरे हो रहे हैं। अन्नदाताओं के कल्याण को समर्पित इस योजना से करोड़ों किसान भाई-बहनों के जीवन में जो बदलाव आए हैं और उससे हमें उनके लिए और अधिक काम करने की प्रेरणा मिली है।
 
उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के जीवन को आसान बनाने और उनकी आय दोगुनी करने का जो संकल्प देश ने लिया है, उसमें पीएम किसान निधि की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हमारे किसान आत्मनिर्भर भारत अभियान के भी अभिन्न अंग बन रहे हैं। इस योजना की शुरुआत 2019 में आज ही के दिन हुई थी। इसके तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपए जमा करती है। सरकार यह राशि 3 बराबर किस्तों में सीधे किसानों के खाते में डालती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की 7वीं किस्त जारी की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख