Hanuman Chalisa

भागवत ने सेना के पराक्रम को सराहा, मोदी की जमकर की तारीफ

Webdunia
मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 (12:31 IST)
नागपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक तथा जम्मू-कश्मीर में चलाए गए अभियानों के लिए सेना और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए कूटनीतिक अभियान के लिए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।
 
भागवत ने यहां विजयादशमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सेना और केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया है उसका हम अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के यशस्वी नेतृत्व ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह के और प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को सीमाओं पर और अधिक चौकसी बरतने को कहा। 
 
भागवत ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों के लिए सेना को बधाई देता हूं और इसके साथ ही मैं कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए सरकार को भी बधाई देता हूं।
 
उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के और प्रयास करने की जरूरत है क्योंकि सीमा पर एक क्षण की ढिलाई भी महंगी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना बहुत समन्वित और पराक्रमी है।
 
उन्होंने देश में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में भाजपा नीत सरकारों की भी सराहना की। उन्होंने सरकार की बेवजह निंदा करने के लिए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टियां शासन की कमियों को ही उजागर कर अपनी बात कहती हैं लेकिन ऐसा करते हुए सीमा का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

अगला लेख