RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर किया याद

कहा कि वे अपने समय की आदर्श शासकों में से एक थीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 मई 2024 (15:08 IST)
Mohan Bhagwat remembers Ahilyabai: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक (प्रमुख) मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रानी अहिल्याबाई (Ahilyabai) होल्कर को उनकी 300वीं जयंती (300th birth anniversary) पर याद करते हुए कहा कि वे एक आदर्श शासिका थीं जिन्होंने सुशासन प्रदान किया और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया।

ALSO READ: अहिल्याबाई : प्रेम और धर्म से किया राज
 
अहिल्याबाई सादा जीवन जीती थीं : वीडियो के माध्यम से जारी एक बयान में भागवत ने कहा कि एक रानी होने के बावजूद वे सादा जीवन जीती थीं और कमजोरों एवं पिछड़ों की परवाह करती थीं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी (300वां साल) का वर्ष है। उन्होंने कहा कि 'पुण्यश्लोक' की उपाधि उन शासकों को दी जाती है, जो अपनी प्रजा को सभी प्रकार के अभावों और दुखों से मुक्त कराते हैं।

ALSO READ: अहिल्याबाई : जन आस्था और विश्वास की देवी
 
वे अपने समय की आदर्श शासकों में से एक थीं : सरसंघचालक ने कहा कि वे विधवा थीं। अकेली महिला होने के बावजूद उन्होंने न केवल अपने बड़े साम्राज्य का प्रबंधन किया बल्कि उसे और भी बड़ा बनाया एवं सुशासन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में वे अपने समय की आदर्श शासकों में से एक थीं। उन्होंने उन्हें महिलाओं की क्षमताओं का प्रतीक बताया।

ALSO READ: अहिल्याबाई : साहित्यकारों की नजर में
 
महेश्वर कपड़ा उद्योग आज भी चल रहा : भागवत ने होल्कर द्वारा अपनी प्रजा को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों पर बल देने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इतने अच्छे तरह से उनका (उद्योगों का) निर्माण किया कि महेश्वर कपड़ा उद्योग आज भी चल रहा है। यह कई लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

ALSO READ: 31 मई : महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती
 
मार्च में नागपुर में आयोजित अपनी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में आरएसएस ने घोषणा की थी कि वे होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करेगा। भागवत ने कहा कि इस पूरे साल उन्हें याद करने के लिए हर जगह प्रयास किए जाएंगे। यह बहुत खुशी की बात है। मैं इस तरह के प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

UP Hathras Stampede : क्या बाबा की धूल के कारण हुआ हाथरस हादसा, UP पुलिस को 'भोले बाबा' की तलाश

हादसा या साजिश? दोषियों को बख्शेंगे नहीं, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को दिलाएंगे सजा, हाथरस भगदड़ पर बोले CM योगी

UP Hathras Stampede live update : 116 मौतों का असली गुनहगार कौन? घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि मैनपुरी पहुंचे

Pm modi : वेल में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को PM मोदी ने पिलाया पानी

आर्थिक सर्वेक्षण: मध्यप्रदेश की GSDP 9.37% बढ़ी, प्रतिव्यक्ति आय भी चार गुना इजाफा

अगला लेख
More