बारिश में छींकने वाला बंदर

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (23:29 IST)
नई दिल्ली। बारिश के दौरान हर समय छींकने की व्यथा झेलने वाले बंदर उन 200 से अधिक नई प्रजातियों की जैविक संपदा में शामिल हैं, जिनकी पूर्वी हिमालय में अस्तित्व होने का पता चला है। 
 
पूर्वी हिमालय क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के अध्ययन के दौरान बेतरतीब उठी नाक वाले बंदर की इस नई प्रजाति का पता चला है। वर्ल्डवाइड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की नवीनतम क्षेत्रीय प्रजातियों की खोजी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2014 के बीच पूर्वी हिमालय में नई जीव प्रजातियों की खोज के दौरान 200 से अधिक नई प्रजातियों वाली जैविक संपदा का पता चला है।
 
‘हिडन हिमालया : एशियाज वंडरलैंड’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट सोमवार को भूटान में जारी की गई। पूर्वी हिमालय से लगे पूर्वोत्तर भारत, भूटान, नेपाल, उत्तरी म्यांमार और तिब्बत के दक्षिणी हिस्सों में ये प्रजातियां पाई गईं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी में अनेकों जैविक विभिन्नता वाले स्थानों में से एक पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भी विभिन्न और नवीनतम खोज होते रहे हैं। पिछले छह वर्षों के दौरान यहां प्रत्येक वर्ष औसतन 34 नई जीव प्रजातियों का पता चला है।
 
रिपोर्ट में बताया गया कि 211 नई प्रजातियों में से 133 पौधे, 39 अपृष्ठवंशी, 26 मछलियां, 10 उभयचर, एक सांप, एक पक्षी और एक स्तनधारी जीव हैं। इन प्रजातियों में एक ऐसी चलने वाली मछली की प्रजाति की भी खोज की गई जो हवा में सांस लेने के साथ ही पानी से बाहर जमीन पर चार दिनों तक जीवित रह सकती है। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?