Hanuman Chalisa

देश के आसमानी पटल पर छाए बादल, अच्छी बारिश के आसार

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (11:54 IST)
पूरे देश के आसमानी पटल पर बादल छा गए हैं। कुछ राज्य तो बारिश से तरबतर हो गए हैं लेकिन कुछ राज्यों में अभी उतनी बारिश नहीं हो रही है जिससे की उमस का प्रकोप न रहे। हालांकि कई जगहों पर से बाढ़ की खबरें भी आ रही है। कुल मिलाकर इस वर्ष मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
 
अचानक पश्चिम बंगाल से उठने वाले मानसून ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के रूप में बारिश हुई। घने बादलों की चादर छाने से मौसम खिला खिला नजर आने लगा है। आने वाले तीन चार दिनों तक लगातार झमाझम बारिश के संकेत हैं।

ALSO READ: मानसून अपडेट : दिल्ली में झमाझम बारिश, गुजरात, राजस्थान में बाढ़
 
तीन दिन पहले बिहार में अटका मानसून कुलांचे मारता हुआ पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते पश्चिम उत्तर प्रदेश और समूचे एनसीआर में पहुंच गया है। जबकि अमूमन पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून को पहुंचने में चार पांच दिन का समय लगता है। वहीं मध्य प्रदेश में भी कहीं कहीं जगह बारिश हो रही है।
 
अल नीनो के निष्क्रिय होने और वैश्विक स्तर पर हुए वातावरण बदलावों के आधार पर मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार मानसून सीजन में ठीक ठाक बारिश की संभावना जताई है। 
 
आईएमडी ने अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा, 'दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाकी के भागों में आगे बढ़ा है।' इसके साथ ही देश के सभी 36 सब-डिवीजन मॉनसून के घेरे में हैं।
 
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के निदेशक महेश पलावत ने कहा, 'मानसून दिल्ली व हरियाणा के सोनीपत को घेरे हुए है। हालांकि, हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में मानसून पहुंच सकता है।' दिल्ली में मानसून के समय से दस्तक देने से इस साल अच्छे मानसून की अनुमान को सहारा मिला है।
 
आमतौर पर मानसून पहुंचने के लिए जिस तारीख का अनुमान दिया जाता है उससे सात दिनों के भीतर मानसून आ जाने को स्टैंडर्ड मानक पर सामान्य ही माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, भारत में इस साल मानसून में जून से सितंबर के बीच करीब 98 फीसदी बारिश होगी। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख