Weather update : महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (16:54 IST)
मुंबई। दक्षिण पश्चिम मानसून ने गुरुवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी और राज्य के कुछ तटवर्ती हिस्सों में वर्षा हुई। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां दी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।
 
विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस. होसलीकर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। यह हरनई, सोलापुर, रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के ऊपर से गुजर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की जाती है।
 
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह 11 बजे से बारिश हुई है जो कि महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है। साथ ही अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है।
 
पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हुई है।
 
पिछले सप्ताह बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा मानसून से संबंधित बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताते हुए परामर्श जारी किया था।
 
बीएमसी ने नागरिकों से कहा था कि यदि उन्हें ठंड लगने, जोड़ों में दर्द, चकत्ते, खांसी, सांस फूलने, दस्त, उल्टी और गले में खराश जैसे लक्षणों के साथ बुखार हो तो वे आसपास के क्लीनिक जाएं या सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को सूचित करें।
 
बीएमसी ने साथ नागरिकों से अपील की कि वे मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए अपने आवासीय भवनों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख