62 साल बाद मुंबई-दिल्ली में एक साथ मानसून की दस्तक, Mumbai में भारी बारिश का अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (15:28 IST)
heavy rains in Mumbai suburbs: मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार तक और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में रविवार को मानसून एक साथ आया जो कि 21 जून, 1961 के बाद पहली बार हुआ है। 
 
मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश से मुंबई की रेल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन एक मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ जाने से उपनगर रेलवे नेटवर्क के कर्जत-बदलापुर खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग की बस सेवाएं समान्य रहीं और शहर में बसों के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
 
62 साल बाद एक साथ मानसून : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में रविवार को मानसून एक साथ आया जोकि 21 जून, 1961 के बाद पहली बार हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि जहां राजधानी में मानसून समय से दो दिन पहले आया है वहीं वित्तीय राजधानी में इसने दो सप्ताह की देरी के बाद दस्तक दी है।
 
आईएमडी के मुंबई केंद्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर में मध्यम बारिश हुई जबकि उपनगरों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि समुद्र के किनारे बसे शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे पूर्व क्रमश: 31 मिलीमीटर, 54 मिलीमीटर और 59 मिलीमीटर औसतन बारिश हुई।
 
उन्होंने कहा कि आईएमडी ने आगामी 24 घंटों में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उसके मुताबिक इस दौरान कभी-कभी बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। सीआर के प्रवक्ता ने कहा कि ठाणे के करीब बदलापुर और अंबरनाथ खंड पर एक मालगाड़ी इंजन में खराबी के कारण करीब सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर खड़ी थी। है।
 
उन्होंने कहा कि इस कारण कर्जत-बदलापुर खंड पर स्थानीय रेलों (दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाली) समेत मेल एवं एक्सप्रेस रेलों पर भी प्रभाव पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि मालगाड़ी को हटाने के लिए एक सहायक इंजन बदलापुर भेजा गया है।
 
मकान ढहने से 4 लोग घायल : मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को दो मंजिला मकान के गिर जाने से चार लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उपनगर घाटकोपर की रमाबाई आंबेडकर कॉलोनी स्थित एक चॉल में सुबह 8 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि मकान साथ बने एक कमरे पर गिर गया जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

UP में महिला का अपहरण, गैंगरेप के बाद हत्या, लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड

कर्नाटक की राजनीति में फूटा 'हनी ट्रैप' का बम, सिद्धारमैया के मंत्री का दावा 48 नेता जाल में फंसे

जब राष्ट्रगान की घोषणा पर मंच से उतरे नीतीश कुमार, जानिए क्‍या है मामला...

Indian Army : आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए 54,000 करोड़ रुपए के नए हथियार खरीदेगा भारत, जानिए किसे क्या मिलेगा

Nagpur Violence : मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- कर्फ्यू से प्रभावित हो रहा व्यापार

अगला लेख