इस साल देश में सामान्य बारिश का अनुमान

Webdunia
सोमवार, 26 मार्च 2018 (23:45 IST)
नई दिल्ली। इस मानसून के दौरान ला नीना का प्रभाव तटस्थ रहेगा, जिसके कारण इस साल सामान्य बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। ला नीना प्रभाव को प्रशांत महासागर में ठंडी मौसमी परिस्थिति से जोड़कर देखा जाता है। अल-नीनो के विपरीत ला नीना को मानसून के लिए अच्छा माना जाता है।


अलनीनो प्रभाव प्रशांत महासागरीय धारा में तापमान में वृद्धि से जुड़ा है और इसका नकारात्मक असर होता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया, फिलहाल ला नीना मंद है और मानसून शुरू होने के दौरान यह तटस्थ रहेगा। मौसम के दौरान यही स्थिति बनी रहेगी।

राजीवन ने कहा कि हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) प्रभाव से हिंद महासागर की धारा गर्म होती है और इसके सकारात्मक रहने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि क्या मानसून सामान्य रहेगा। राजीवन ने कहा, सामान्य मानसून का पूर्वानुमान देते समय कई मानकों को देखना पड़ता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख