Hanuman Chalisa

बुरी खबर! कमजोर पड़ी मानसून की रफ्तार...

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (16:33 IST)
नई दिल्ली। केरल तट पर समय से दो दिन पहले दस्तक देने के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ गई है तथा फिलहाल यह समय से पीछे चल रहा है।
 
आम तौर पर 15 जून तक मानसून गुजरात और मध्यप्रदेश के उत्तरी तथा राजस्थान के दक्षिणी हिस्से तक पहुंच जाता था साथ ही यह पूरे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को सराबोर करता हुआ इस समय तक उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर चुका होता है। लेकिन, इस साल यह अब तक बिहार और झारखंड पहुंचा ही नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में मानसून के बिहार और झारखंड पहुंचने तथा गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में और आगे बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने बताया कि मानसून फिलहाल कुछ कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि इसके उत्तर की ओर आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति नहीं बनने के कारण इसकी रफ्तार धीमी पड़ी है। हवा का दबाव एवं बहाव आदि ऐसे कारक हैं जो मानसून को आगे बढ़ने में मदद करते हैं, लेकिन अभी उनका संयोग नहीं बन पा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि पहले पूर्वी तट पर मानसून सुस्त पड़ा था, लेकिन पश्चिमी तट पर इसकी रफ्तार ठीक थी। गत 12 जून के बाद से पश्चिमी तट पर इसकी प्रगति रुकी हुई है। हालांकि 14 जून को पूर्वी हिस्से में यह आगे बढ़ा तथा पूरे आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ दक्षिणी हिस्से में बारिश हुई जबकि ओडिशा में भी यह कुछ आगे बढ़ा है।
 
केरल में इस साल मानसून समय से दो दिन पहले 30 मई को ही पहुंच गया था। मौसम विभाग ने पिछले साल के 97 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 98 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि 96 से 104 प्रतिशत बारिश होने पर मानसून को सामान्य माना जाता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख