Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट : दिल्ली को छोड़कर सभी उत्तरी राज्यों में झमाझम बारिश

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (23:47 IST)
नई दिल्ली। हिमालय की तराई से लेकर पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों सहित देश के अधिकांश इलाकों में मानसून की झमाझम बारिश के बीच राजधानी दिल्ली को इस सप्ताह भी उमसभरी गर्मी से जूझना होगा।
 
 
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मानसून की सक्रियता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गोवा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कोंकण और रायलसीमा तथा तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ इलाकों में तेज और मूसलधार बारिश का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा।
 
इन इलाकों में 5 जुलाई तक मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि समूचे उत्तरी भारत में अधिकांश इलाकों में मानसून की सक्रियता के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बादल छाए रहने के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट जरूर दर्ज की गई है लेकिन इससे उमसभरी गर्मी में भी इजाफा हुआ है।
 
मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के बीच 8 जुलाई तक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज और कल बादल छाए रहने के बीच छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
 
विभाग ने 4 और 5 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने और 6 जुलाई को बादल साफ रहने का अनुमान रहने के बाद 8 जुलाई को दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख