IMD: 15 साल में सबसे अधिक देर से कल दिल्ली पहुंचेगा मानसून

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (15:28 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। इस बार मानसून 15 साल में पहली बार इतनी देर से दिल्ली में दस्तक देगा। विभाग ने एक बयान में कहा गया कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आने की संभावना है। मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

ALSO READ: मौसम अपडेट : 10 जुलाई को उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंचेगा मानसून, IMD ने जताया अनुमान
 
कुलदीप श्रीवास्तव (भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख) के मुताबिक इससे पहले 2006 में 9 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था। साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई थी। शहर में सबसे देर से मानसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था। केरल में दो दिन देर से दस्तक देने का बाद मानसून रफ्तार पकड़ते हुए सामान्य से 7 से 10 दिन पहले देश के पूर्वी मध्य और उत्तरपश्चिमी हिस्से में पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिये हालात प्रतिकूल बने रहे। मानसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढ़ने लगा।
 
दिल्ली में आमतौर पर मानसून 27 जून तक दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। 1 जून को मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 43.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य यानी 75.7 मिमी से 42 प्रतिशत कम है। मध्य दिल्ली में सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ के बाद सबसे कम बारिश वाला यह भारत का दूसरा जिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

अगला लेख