Monu Manesar : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया नूंह हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, जुनैद-नासिर हत्याकांड के बाद से था फरार

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (17:12 IST)
Monu Manesar Arrested  : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस हिरासत में लिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक मानेसर को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह मार्केट से जा रहा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मीडिया खबरों के मुताबिक मानेसर को नूंह कोर्ट में पेश किया गया है। खबरों के अनुसार मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। मानेसर को हरियाणा पुलिस की सीआईए स्टाफ यानी क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने हिरासत में लिया। मोनू मानेसर के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है।

फरवरी 2023 के एक केस में भी मामला दर्ज है। मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मोनू मानेसर राजस्थान के गोपालगढ़ घाटमिका गांव में हुए जुनैद और नासिर हत्याकांड के बाद से ही फरार था। Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

अगला लेख