Weather update: ठिठुरा उत्तर भारत, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (10:11 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई, वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में भीषण तूफान 'निवार' के कारण पहले ही भारी बारिश हुई है।
ALSO READ: Weather update : बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, तमिलनाडु-आंध्र में Cyclone Nivar का खतरा
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी हवा की गति अनुकूल होने की वजह से 'मध्यम' श्रेणी में है तथा इसमें और सुधार की संभावना है।
 
हिमाचल प्रदेश में कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई जबकि केलोंग में न्यूनतम तापमान 0 से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में 17 सेमी और कुफरी में 1 सेमी बर्फबारी दर्ज हुई।कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 0 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
 
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी बीच राजस्थान में ठंड से राहत मिली है और यहां शुक्रवार के मुकाबले आकाश साफ था। उत्तरप्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के दूरदराज स्थानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा। दक्षिण भारत में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1 दिसंबर से और बारिश हो सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

अगला लेख