खुशखबर, पिछले 24 घंटों में 1 लाख से ज्यादा ने कोरोना को हराया

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (11:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के कुल मामले मंगलवार को 55 लाख के पार चले गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1,01,468 मरीज ठीक भी हुए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 44,97,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत हो गई है।
 
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 55,62,663 हो गए। वहीं, 1,053 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 88,935 हो गई। कोविड-19 से मौतों की दर 1.60 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,75,861 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 सितम्बर तक कुल 6,53,25,779 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख