12 साल में 16 लाख लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिए आंकड़े

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (19:44 IST)
नई दिल्ली। पिछले 12 सालों में 16 लाख लोग भारत छोड़कर विदेश में बस चुके हैं। सरकार द्वारा गुरुवार को राज्यसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 2011 से 16 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। इनमें से सर्वाधिक 2,25,620 भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल भारतीय नागरिकता छोड़ी है। यह जानकारी राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी। 
 
उन्होंने वर्षवार भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या का ब्योरा देते हुए बताया कि कहा कि 2015 में 1,31,489 जबकि 2016 में 1,41,603 लोगों ने नागरिकता छोड़ी और 2017 में 1,33,049 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
 
उनके मुताबिक 2018 में यह संख्या 1,34,561 थी, जबकि 2019 में 1,44,017, 2020 में 85,256 और 2021 में 1,63,370 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी थी। मंत्री के अनुसार, 2022 में यह संख्या 2,25,620 थी।
 
जयशंकर ने कहा कि संदर्भ के लिए 2011 के आंकड़े 1,22,819 थे, जबकि 2012 में यह 1,20,923, 2013 में 1,31,405 और 2014 में 1,29,328 थे। वर्ष 2011 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की कुल संख्या 16,63,440 है।
 
135 देशों की सूची : उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार पिछले 3 वर्षों के दौरान 5 भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता प्राप्त की है। जयशंकर ने उन 135 देशों की सूची भी उपलब्ध कराई जिनकी नागरिकता भारतीयों ने हासिल की है।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि सरकार हाल के महीनों में अमेरिकी कंपनियों द्वारा पेशेवरों की छंटनी के मुद्दे से अवगत है।
 
उन्होंने कहा कि इनमें से एक निश्चित प्रतिशत एच-1बी और एल1 वीजा धारक भारतीय नागरिकों के होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिकी सरकार के समक्ष आईटी पेशेवरों सहित उच्च कुशल श्रमिकों से संबंधित मुद्दों को लगातार उठाया है।
 
मुरलीधरन ने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर उद्योग संगठनों और व्यापार मंडलों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ भी काम कर रही है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में बही हनुमान भक्ति की धारा, कथा में क्या बोले बागेश्वर धाम सरकार

Ranya Rao Case : सोना तस्करी केस में रान्या राव को लेकर DRI ने किया सनसनीखेज खुलासा

बड़ा खतरा, वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, मीठे पानी का संकट बढ़ेगा

ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को BJP का तोहफा, क्या है सौगात-ए-मोदी योजना?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नवाचारों से बेहतर हुआ प्रदेशवासियों का जीवन : पीएम नरेंद्र मोदी

अगला लेख