केरल में 29000 से ज्यादा Corona केस, 131 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में 4313 मामले

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (22:30 IST)
नई दिल्ली। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 29,322 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41.51 लाख से अधिक हो गए। बीमारी से 131 लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या 21,280 हो गई। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में 4 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 
 
नए मामले के बाद केरल में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41,51,455 हो गई है। इस बीच, शुक्रवार को 22 हजार 938 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे अब तक ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या बढ़कर 38,83,186 हो गई, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,46,437 है।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,63,691 नमूनों की जांच की गई और जांच संक्रमण दर 17.91 प्रतिशत रही। राज्य में अब तक 3,20,65,533 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
तेलंगाना में 318 केस : इस बीच, तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 318 मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6.59 लाख से अधिक हो गए, जबकि दो मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3,880 हो गई। राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 82 मामले आए, इसके बाद करीमनगर में 23 मामले आए।
 
राज्य में वर्तमान में 5,736 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 6,59,007 है, जबकि 389 लोगों के ठीक होने के साथ, कुल ठीक होने वालों की संख्या 6,49,391 हो गई है। आज 71,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई, जिससे कुल जांच की संख्या 2.48 करोड़ से अधिक हो गई।
 
गोवा में 104 : इस बीच, गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,74,250 हो गए, जबकि दिन में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई और 120 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,203 हो गई और अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,70,151 हो गई है, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 896 रह गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 4,791 नमूनों की जांच के साथ, गोवा में कुल जांच की संख्या 12,25,474 हो गई।
 
महाराष्ट्र में 4000 से ज्यादा केस : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4313 नए मामले, 92 की मौत मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,313 नए मरीज मिले तथा 92 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 64,77,987 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,37,643 पहुंच गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज सबसे ज्यादा 35 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं। राज्य में संक्रामक रोग से 4,360 और मरीजों के उभरने से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 62,86,345 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 50,466 रह गई है।
 
राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.04 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। अकोला और नागपुर के ग्रामीण हिस्सों के साथ-साथ हिंगोली और वर्धा जिलों और लातूर और मालेगांव के नगर निकायों में कोविड​-19 के नए मामले रिपोर्ट नहीं हुए हैं। दूसरी ओर, अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 688 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पुणे के ग्रामीण हिस्सों में 552 मरीज मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

भोपाल में 160 करोड़ की लागत से बनेंगे विधायकों के लिए हाईटेक फ्लैट, CM और विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Bangladesh plane crash : बांग्लादेश में स्कूल पर जा गिरा एयरफोर्स का F-7 प्लेन, 19 की मौत, 50 घायल

Indore: भगवान गणेश की आपत्तिजनक प्रतिमाओं को लेकर विवाद, 3 मूर्तिकारों पर मामला दर्ज

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

अगला लेख