बीते 30 सालों में दुनिया की 3 चौथाई से ज्‍यादा जमीन हुई शुष्क, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (00:28 IST)
Global climate news : वर्ष 2020 तक के 3 दशकों के दौरान पृथ्वी के 77 प्रतिशत से अधिक भू-भाग ने पिछली समान अवधि की तुलना में शुष्क जलवायु का सामना किया। मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र समझौता (UNCCD) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। इसी अवधि के दौरान, वैश्विक शुष्क भूमि का विस्तार लगभग 43 लाख वर्ग किलोमीटर हुआ, जो भारत से लगभग एक तिहाई बड़ा है तथा अब यह पृथ्वी के 40 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर फैला हुआ है। अनुमानों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की सबसे बदतर स्थिति में 2100 तक पांच अरब लोगों को शुष्क भूमि पर रहना पड़ सकता है। 
 
सऊदी अरब के रियाद में आयोजित यूएनसीसीडी के 16वें सम्मेलन में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को रोकने के प्रयास विफल हो गए, तो इस सदी के अंत तक दुनिया के तीन प्रतिशत आर्द्र क्षेत्र शुष्क भूमि में बदल जाएंगे।
 
पिछले तीन दशकों में शुष्क भूमि पर रहने वाले लोगों की संख्या दोगुनी होकर 2.3 अरब हो गई है। अनुमानों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की सबसे बदतर स्थिति में 2100 तक पांच अरब लोगों को शुष्क भूमि पर रहना पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी बड़ी आबादी को जलवायु परिवर्तन के कारण शुष्कता और मरुस्थलीकरण में वृद्धि के कारण अपने जीवन और आजीविका के लिए और भी अधिक खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
ALSO READ: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को किया विश्व ध्यान दिवस घोषित
शुष्कता की प्रवृत्ति से विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 96 प्रतिशत यूरोप, पश्चिमी अमेरिका, ब्राजील, एशिया और मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्से शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण सूडान और तंजानिया में भूमि का सबसे अधिक हिस्सा शुष्क भूमि में परिवर्तित हो रहा है, जबकि गैर-शुष्क भूमि से शुष्क भूमि में परिवर्तित होने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र चीन में है।
 
दुनिया के लगभग आधे शुष्क भूमि के निवासी एशिया और अफ्रीका में रहते हैं। सबसे घनी आबादी वाले शुष्क क्षेत्र कैलिफोर्निया, मिस्र, पूर्वी और उत्तरी पाकिस्तान, भारत के बड़े हिस्से और पूर्वोत्तर चीन में हैं। ग्रीनहाउस गैस के अधिक उत्सर्जन की स्थिति में मध्य-पश्चिमी अमेरिका, मध्य मैक्सिको, उत्तरी वेनेजुएला, उत्तर-पूर्वी ब्राजील, दक्षिण-पूर्वी अर्जेंटीना, संपूर्ण भूमध्य सागर क्षेत्र, काला सागर तट, दक्षिणी अफ्रीका के बड़े हिस्से और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में शुष्क भूमि के विस्तार का पूर्वानुमान है।
 
यूएनसीसीडी के कार्यकारी सचिव इब्राहिम थियाव ने कहा, पहली बार भूमि के शुष्क होने के संकट को वैज्ञानिक स्पष्टता के साथ सामने लाया गया है, जिससे दुनियाभर में अरबों लोगों को प्रभावित करने वाले इस खतरे का पता चलता है। उन्होंने कहा, सूखे के विपरीत-कम वर्षा की अस्थाई अवधि, शुष्कता एक स्थाई, निरंतर परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करती है।
ALSO READ: भूटान ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का स्थायी सदस्य बनने की पैरवी
उन्होंने कहा, सूखे की स्थिति समाप्त हो जाती है। हालांकि जब किसी क्षेत्र की जलवायु शुष्क हो जाती है, तो वह पूर्व की स्थिति में लौटने की क्षमता खो देती है। थियाव ने कहा कि दुनियाभर में विशाल क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली शुष्क जलवायु अब वैसी नहीं होगी जैसी वे पहले थी और यह परिवर्तन पृथ्वी पर जीवन के लिए नई चुनौतियां पेश कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

ईरान को एक और झटका, हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से उड़ाए करीब 8 अरब

अगला लेख