Mumbai में ‘बेस्ट’ की बस ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारी, 6 लोगों की मौत, 30 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (08:25 IST)
मुंबई के सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘बेस्ट’ की एक बस ने सोमवार रात पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई।

इस दर्दनाक हादसे से देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई। यह बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी बस ड्राइवर संजय मोरे की उम्र 54 साल है। मोरे के खिलाफ कुर्ला पुलिस मामला दर्ज कर रही है। जिस समय यह घटना हुई उस समय उस BEST बस में 60 के करीब यात्री थे। इस घटना ने 3 पुलिसकर्मी और एक MSF (महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स) का जवान भी जख्मी हुए हैं। इस घटना में PSI (पुलिस सब इंस्पेक्टर) प्रशांत चव्हाण को भी चोट आई है।  
ALSO READ: UP : 15 दिनों के भीतर अदालत में पेश की जाएगी संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों से टकरा गई।
<

Kurla bus accident CCTV footage. 20 injured 3 died.#Kurla #BusAccident #Mumbai #BestBus pic.twitter.com/AlcGqw2TmI

— Sonu Kanojia (@NNsonukanojia) December 9, 2024 >उन्होंने बताया कि इसके बाद बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस एक आवासीय सोसायटी के टकराकर रुक गई।
ALSO READ: हिंदुत्व एक बीमारी है, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती बोली- मुस्लिम बच्चों को पीटने के लिए हो रहा है जय श्रीराम का नारा
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज पास के भाभा अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।
Edited By : Navin Rangiyal इनपुट भाषा
Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

तेहरान विवि की भारतीय छात्रा के माता पिता चिंतित, कहा हमारी बेटी युद्ध जैसे हालात के लिए प्रशिक्षित नहीं

कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, कब होंगी अस्पताल से डिस्चार्ज?

लेह जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा दिल्ली

LIVE: ईरान का इजराइल के अस्पताल पर मिसाइल हमला

राहुल गांधी हुए 55 साल के, खरगे समेत कई राजनेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

अगला लेख