Hanuman Chalisa

मूवहैक के लिए 20 से अधिक देशों से 7,500 आवेदन

Webdunia
सोमवार, 20 अगस्त 2018 (20:30 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग के ग्लोबल मोबिलिटी हैकाथन 'मूवहैक' 2018 में दुनियाभर के लोगों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है और अब तक 20 से अधिक देशों से 7,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
 
सोमवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को शुरू इस हैकाथन के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। हैकाथन में 10 विषयों के लिए 7,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मूवहैक का उद्देश्य मोबिलिटी और परिवहन से जुड़ी समस्याओं का उन्नतिशील, मोबिलिटी और बेहतर समाधान निकालना है। हैकाथन के लिए द्विस्तरीय दृष्टिकोण अपनाया गया है।
 
यह हैकाथन व्यावसायिक कार्यान्यवन के जरिए स्मार्ट शहरों, राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में समाधान के लिए विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। समस्या से जुड़े विषयों में शहरों में मल्टीमॉडल कम्यूटर मोबिलिटी, माल का मल्टी मॉडल प्रबंधन और परिवहन, सड़क सुरक्षा, मोबिलिटी का भविष्य आदि शामिल हैं। हैकाथन की शुरुआत से ही इसे जबरदस्त स्वीकृति मिली है।
 
दुनियाभर के 7,500 से ज्यादा व्यक्तियों और 3 हजार से ज्यादा टीमों ने हैकाथन के 10 विषयों 'इसे महज कोड करें' और 'इसका महज समाधान निकालें' के लिए पंजीकरण कराया है। 'इसे महज कोड करें' के लिए, सड़क सुरक्षा, शहरों में मल्टी मॉडल कम्यूटर मोबिलिटी और भारतीय परिवहन बुनियादी ढांचे के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे लोकप्रिय विषय है जबकि 'इसका महज समाधान निकालें' के लिए पुणे स्मार्टसिटी की मोबिलिटी चुनौतियां तथा इलेक्ट्रिक क्रांति के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी में अधिकतम दिलचस्पी प्राप्त हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

अगला लेख