कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, सदन नहीं चलने दे रही सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (17:36 IST)
Priyanka allegations on Prime Minister Narendra Mod: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तापक्ष लोकसभा की कार्रवाई नहीं चलने देना चाहता, क्योंकि वह अडाणी मामले पर चर्चा से डरता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नहीं आते हैं। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने की बाद संसद परिसर में कहा कि सरकार सदन को चलने ही नहीं दे रही है। ALSO READ: वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक को संसद से पास कराना मोदी सरकार के लिए होगी बड़ी चुनौती?

सत्ता पक्ष की रणनीति : हमारे जो भी प्रदर्शन हैं, ये सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होते हैं। सदन शुरू होते ही हम अंदर चले जाते हैं, लेकिन सत्तापक्ष के लोग कुछ ऐसा करते हैं कि सदन स्थगित हो जाता है। यही इनकी रणनीति है। उन्होंने कहा कि (इससे) साफ है कि भाजपा अडाणी मामले पर बहस नहीं करना चाहती, क्योंकि सारी बातें सामने आ जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा अडाणी मामले पर चर्चा से डरी हुई है। ALSO READ: विपक्ष के निशाने पर उपराष्ट्रपति धनखड़, पद से हटाने के लिए नोटिस
 
विपक्षी दलों का प्रदर्शन : उल्लेखनीय है कि इससे पहले इंडिया के कई घटक दलों के सांसदों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर मंगलवार को काले रंगे के झोले लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी सदस्यों ने ‘मोदी अडाणी एक हैं’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ, प्रधानमंत्री जवाब दो’ के नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने काले रंग के झोले ले रखे थे उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी की तस्वीर थी तथा ‘मोदी अडाणी भाई भाई’ लिखा हुआ था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
सत्ता पक्ष की रणनीति : 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख