राज्य सभा के डिप्टी लीडर बने मुख्तार अब्बास नकवी

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (15:09 IST)
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को राज्य सभा का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया हैं। नकवी मौजूदा समय में भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री हैं।

ऐसा माना जाता है कि नकवी संसदीय मामलों की अच्छी पकड़ रखते हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध और समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी से पहले पूर्व डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी पियूष गोयल के पास थी, जो इस समय राज्य सभा में लीडर नियुक्त किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, नकवी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य राज्य मंत्री के तौर पर प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं।

बीजेपी के एक सूत्र ने अपने बयान में कहा, ''मुख्तार अब्बास नकवी को संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कार्यमंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसलिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।''

नकवी 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी मंत्रालय के अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने थे। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद, उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वत्रंत प्रभार मिला। 2019 में मोदी कैबिनेट में उन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के साथ बने रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख