मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नेमप्लेट पर विवाद के बीच मुख्तार अब्बास नकवी का पोस्ट, अति उत्साही अधिकारियों की हड़बड़ी में गड़बड़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (23:28 IST)
Mukhtar Abbas Naqvi's statement amid nameplate controversy on shops in Muzaffarnagar : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा के मद्देनजर भोजनालयों के मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आस्था का सम्मान होना चाहिए, पर अस्पृश्यता को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
ALSO READ: कावड़ यात्रा मार्ग से संबंधित आदेश पर ओवैसी ने कहा- उप्र सरकार अस्पृश्यता को बढ़ावा दे रही
नकवी ने यह भी कहा कि कुछ अति उत्साही अधिकारियों के आदेश हड़बड़ी में गड़बड़ी वाली अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कावड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने मालिकों का नाम प्रदर्शित करने का आदेश दिया है, ताकि भ्रम की स्थिति से बचा जा सके। विपक्षी दल इस आदेश को समुदाय विशेष के व्यापारियों को निशाना बनाने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं।
ALSO READ: सावन में कावड़ यात्रा, पुलिस के किस आदेश से नाराज हुए अखिलेश यादव?
पूर्व अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कुछ अति उत्साही अधिकारियों के आदेश हड़बड़ी में गडबड़ी वाली अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं, आस्था का सम्मान होना ही चाहिए, पर अस्पृश्यता का संरक्षण नहीं होना चाहिए, जनम जात मत पूछिए, का जात अरु पात। रैदास पूत सब प्रभु के, कोए नहिं जात कुजात।
ALSO READ: मुजफ्फरनगर पुलिस की किरकिरी, AK-47 हैंडल करने में फेल
इस पर जब कुछ लोगों ने उन्हें ‘ट्रोल’ करने का प्रयास किया तो उन्होंने एक और पोस्ट किया, अरे ट्रोलर टट्टुओं, कावड़ यात्रा के सम्मान, श्रद्धा का सर्टिफिकेट कम से कम मुझे तो मत बांटो, मेरा हमेशा मानना है कि कोई भी आस्था असहिष्णुता, अस्पृश्यता की बंधक नहीं होनी चाहिए। नकवी ने अपनी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे अपने कंधे पर कावड़ लिए हुए नजर आ रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

Jharkhand : भर्ती के दौरान हुई मौतों पर विरोधाभासी आंकड़े, प्रदेश भाजपा ने किया यह दावा...

जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

REIT पर टिप्पणी से SEBI प्रमुख माधबी ने किया इनकार, बोलीं- कुछ कहूंगी तो लगेगा यह आरोप...

Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध

सभी देखें

नवीनतम

नींद से बंपर कमाई, क्या आपको भी कमाना है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे

Indore Manmad Railway Line: नेपाल से सटे भारतीय इलाकों को भी जोड़ेगी रेल लाइन, JNPT तक माल पहुंचाने में मिलेगी मदद

बिहार के अररिया जिले में रहस्यमयी बुखार से 3 बच्चों की मौत

क्या जेल से बाहर आ पाएंगे Arvind Kejriwal, CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने कहा- मुकदमे के लिए पर्याप्त सबूत

इंदौर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया, निर्वस्त्र कर मुजरा करने को किया बाध्य

अगला लेख