पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा चीन : मुलायम

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (08:56 IST)
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है और चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा है।
 
मुलायम ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि देश के समक्ष बहुत खतरे हैं लेकिन देश को सबसे बड़ा खतरा चीन से है। चीन लगातार देश की सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है और लड़ाई की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि चीन अब पाकिस्तान को साथ लेकर युद्ध करने की तैयारी में लगा है। चीन और पाकिस्तान का यह गठबंधन भारत के लिए खतरनाक है।
 
उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध की तैयारी में लगा है। इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में राम मनोहर लोहिया, जेपी और अन्य समाजवादियों का योगदान रहा है।
 
मुलायम ने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं। जनता को समाजवादियों पर भरोसा है इसलिए अन्याय के विरोध में आवाज उठायें और न्याय के पक्ष में साथ दें।
 
इस मौके पर मुलायम के छोटे भाई सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सपा को मजबूत करने की बात की, उन्होंने ही पार्टी को कमजोर किया। जिन लोगों ने पार्टी को आगे बढाने की बात की, उन्हीं लोगों ने पार्टी को पीछे ढकेलने का काम किया।
 
उन्होंने कहा कि सपा कमजोर हुई जिससे दबे कुचले, मजलूमों, गरीबों, बुनकरों के काम रुक गए। शिवपाल ने मुलायम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह निर्णय लें। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख