Hanuman Chalisa

बिहार में बाढ़ से तबाही, 80 लाख लोग प्रभावित, 78 की मौत

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (08:39 IST)
पटना। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार की सभी प्रमुख नदियों के खतरे के निशान से ऊपर रहने के कारण राज्य के 13 जिलों में बाढ़ की स्थिति बेकाबू हो गई है और इससे अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से करीब 80 लाख लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव के लिए सेना के अलावा तीन हेलीकॉप्टरों को लगाया है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ के कारण पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधबुनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिलों के 92 प्रखंड प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में करीब 80 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।   
 
सूत्रों ने बताया कि प्रभावित इन 13 जिलों में राष्ट्रीय आपदा बल (एनडीआरएफ) की 22 टीम के साथ 100 नौकाएं और राज्य आपदा बल (एसडीआरएफ) की 15 टीम के साथ 82 नौकाएं 24 घंटे राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ चिकित्सकों का चलंत दस्ता को भी प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। 
 
सूत्रों ने बताया कि इसी तरह सेना की सात कंपनियों को प्रभावित इलाकों में सोमवार से ही लगा दिया गया है।  सेना की 40 नौकाएं प्रभावित इलाकों में लगाई गई है। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण जिले के नीचले इलाकों में सेना की तीन कंपनियों को विशेष तौर पर भेजा गया है।
 
बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में फंसे हुए लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए वायुसेना का दो हेलीकाप्टर लगाया गया है। वहीं, एक अन्य हेलीकाप्टर पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री उलब्ध कराने में जुटा है। हेलीकाप्टर से सूखा खाद्य सामग्रियों के साथ ही रोजमर्रा का सामान बाढ़ पीड़ितों के बीच गिराये जा रहे हैं।
 
प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से 258 राहत शिविर खोले गए हैं। इन शिविरों के अलावा पशु राहत शिविर भी ऊंचे स्थानों पर बनाए गए हैं। प्रभावित इलाकों से अबतक दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राहत शिविरों में लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण जिले का गोरखपुर से रेल संपर्क टूट गया है वहीं किशनगंज रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरी पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण पिछले दो दिनों से रेल परिचालन बाधित है। किशनगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी के तेज बहाव के कारण उत्तर पूर्वी भारत का संपर्क टूट गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख