मुंबई : समुद्र में चार लड़कों के डूबने की आशंका, 2 किशोरों के शव बरामद

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2023 (11:54 IST)
मुंबई, मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा के पास समुद्र में जाने के बाद लापता हुए चार लड़कों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि 16 वर्षीय धर्मेश वाल्जी फौजिया और 15 वर्षीय शुभम योगेश भोगनिया के शव बरामद किए गए हैं।

जुहू कोलीवाड़ा में 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़कों का एक समूह सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे समुद्र तट में आधा किलोमीटर दूर गया था, लेकिन वह लौट नहीं सका। उनमें से एक को बचा लिया गया, लेकिन अन्य लड़कों के डूब जाने की आशंका जताई गई।

एक अधिकारी ने बताया कि चार लापता लड़कों में से दो का मंगलवार को पता चला। उन्हें सरकारी कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दमकल कर्मियों ने सोमवार रात करीब 11 बजे अंधेरे और खराब मौसम के कारण तलाश अभियान रोक दिया था। इससे पहले रात आठ बजकर 20 मिनट पर नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी इस अभियान में तैनात किया गया था।

चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के 15 जून को गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना के चलते अधिकारी लोगों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं।
Edited by navin rangiyal/(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया प्रेम, करुणा और धैर्य का प्रतीक

LIVE: 50000 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

गोपाल खेमका मर्डर केस : राहुल गांधी बोले, नीतीश और भाजपा ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बनाया

टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

ब्राजील में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे

अगला लेख